Thursday, February 18, 2016

भारतीय इतिहास के सभी कालों से महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर History, General Knowledge, UPPSC

भारतीय इतिहास के सभी कालों से महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

History, General Knowledge, UPPSC,

भक्ति आंदोलनसंपादित करें

  1. भक्ति आंदोलन के प्रतिपादक कौन थे — रामानुज आचार्य
  2. पंजाब में भक्ति आंदोलन के जनक कौन थे — गुरु नानक
  3. कबीर के गुरु कौन थे — रामानंद
  4. कबीर का जन्म कहाँ हुआ — लहरतारा (काशी)
  5. कबीर की मृत्यु कहाँ हुई थी — मगहर (संतकबीरनगर, उ.प्र.)
  6. महाराष्ट्र में भक्ति संप्रदाय किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला — संत ज्ञानेश्वर
  7. भक्ति आंदोलन को दक्षिणी भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने वाले कौन थे — रामानंद
  8. चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय से जुड़े थे — गौडीय संप्रदाय
  9. पुष्टि मार्ग के दर्शन की स्थापना किसने की — वल्लभाचार्य
  10. किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव के लिए कीर्तन को अपना माध्यम बनाया — चैतन्य महाप्रभु
  11. अद्वैतवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया —शंकराचार्य ने
  12. भक्ति आंदोलन के दौरान असम में भक्ति आंदोलन को किसने चलाया — शंकर देव
  13. गुरु नानक का धर्मोपदेश क्या था — मानव बंधुत्व
  14. किस भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए चंडीदास ने योगदान दिया — बंगाली
  15. रामानुज के अनुयायी को क्या कहा जाता था — वैष्णव
  16. ‘बीजक’ के रचियता कौन है — कबीरदास
  17. महात्मा बुद्ध व मीराबाई के जीवन दर्शन में कौन-सी मुख्य विशेषता समान थी — संसार का दुखपूर्ण होना
  18. प्रसिद्ध भक्ति रस कवयित्री मीराबाई किसकी पत्नी थी —राजकुमार भोजराज
  19. ‘यदि संस्कृत मातृभाषा है तो क्या मेरी मातृभाषा दस्युभाषा है’ यह किसका कथन है — एकनाथ का
  20. भक्त तुकाराम किस मुगल सम्राट के समकालीन थे —जहाँगीर
  21. किस संत ने अपने भक्ति संदेशों के प्रचार के लिए हिंदी का प्रयोग किया — रामानंद
  22. शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे — रामदास
  23. ‘दास बोध’ के रचियता कौन हैं — रामदास
  24. गुरु नानक का जन्म कब हुआ — 1469 ई.
  25. गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ — तलवंडी
  26. सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है —गुरु नानक
  27. अमृतसर शहर का निर्माण किसने कराया था — गुरु रामदास
  28. किस धर्म गुरु को इस्लाम न अपनाने के कारण अपना शीष कटवाना पड़ा था — गुरु तेग बहादुर
  29. महात्मा गाँधी के प्रिय भजन ‘जो पीर पराई जाने रे’ के रचियता कौन हैं — नरसिंह मेहता
  30. नरसिंह मेहता कहाँ के प्रमुख संत थे — गुजरात
  31. ‘असम का चैतन्य’ किसे कहा जाता है — शंकद देव को
  32. मुगल शासक मुहम्मदशाह किस संप्रदाय की अनुयायी था —शिव नारायण का
  33. गुरुनानक का जन्म स्थल तलवंडी नामक स्थान अब किस नाम से विख्यात है — ननकाना साहिब
  34. ‘रामचरित्र मानस’ नामक ग्रंथ की रचना किसने की —तुलसीदास ने
  35. तुलसीदास का जन्म कहाँ हुआ — बाँदा जिले के राजापुर गाँव में
  36. ‘रायदासी’ संप्रदाय की स्थापना किसने की — रैदास ने
  37. दैरास किसके शिष्य थे — रामानंद के
  38. ‘निपख’ नामक आंदोलन किस धर्म गुरु ने चलाया —दादूदयाल ने
  39. सिखों के दसवें गुरु कौन थे — गुरु गोविंद सिंह
  40. धर्म दीक्षा विधि ‘पाहुल’ की स्थापना किसने की — गुरु गोविंद सिंह ने
  41. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है — बैसाखी
  42. किस सिख गुरु ने पंजाबी भाषा के लिए गुरमुखी लिपि की शुरुआत की — गुरु रामदास ने

विजयनगर साम्राज्यसंपादित करें

  1. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब व किसने की — 1336 ई., हरिहर एवं बुक्का द्वारा
  2. विजयनगर साम्राज्य का सबसे प्रभावशाली शासक कौन था— कृष्णादेव राय
  3. कृष्णदेव राय शासक कब बना — 1509 ई. में
  4. कृष्णदेव राय के किन यूरोपवासियों के साथ मैत्रिपूर्ण संबंध थे— पुर्तगालियों के साथ
  5. विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है — तुंगभद्रा नदी
  6. बहमनी राजाओं की राजधानी कहाँ थी — गुलबर्गा में
  7. विजयनगर साम्राज्य के अवशेष कहाँ प्राप्त हुए — हंपी में
  8. बीजापुर में स्थित ‘गोल गुंबज’ का निर्माण किसने किया —मोहम्मद आदिलशाह
  9. कृष्णदेव राय किसके समकालीन थे — बाबर के
  10. विजयनगर साम्राज्य का पहला वंश संगम के नाम से जाना जाता है क्योंकि — हरिहर एवं बुक्का के पिता का नाम संगम था
  11. हरिहर एवं बुक्का ने किस संत के प्रभाव में आकर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की — माधव विधारण्य
  12. संगम वंश का प्रमुख शासक कौन था — देवराय प्रथम
  13. किस शासन ने तुंगभद्रा नदी पर बाँध बनवाया — देवराय प्रथम ने
  14. विजय नगर का संघर्ष सदैव किसके साथ रहा — बहमनी राज्य के साथ
  15. विजयनगर साम्राज्य का कौन-सा स्थान गलीचा निर्माण के लिए प्रसिद्ध था — कालीकाट
  16. मीनाक्षी मंदिर कहाँ स्थित है — मदुरै
  17. ‘चार मीनार’ का निर्माण किसने कराया — ओली कुतुबशाह
  18. गोलकुंडा कहाँ स्थित है — हैदराबाद
  19. हंपी का खुला संग्राहालय किस राज्य में है — कर्नाटक
  20. किस संगमवशी शासक को ‘प्रौढ़देवराय’ भी कहा जाता है —देवराय द्वितीय
  21. किस शासक की उपाधि ‘गजबेतेकर’ थी — देवराय द्वितीय
  22. किस विजयनगर सम्राट ने उम्मात्तूर के विद्रोही सामंत गंगराय का दमन किया — कृष्ण देवराय
  23. गोलकुंडा का युद्ध किस-किस के बीच लड़ा गया — कृष्ण देवराय एवं कुलीकुतुबशाह के बीच
  24. विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय विशेषता क्या थी — भू-राजस्व
  25. ‘अठवण’ का क्या अर्थ है — भू-राजस्व विभाग
  26. कृष्णदेव राय के दरबार में ‘अष्टदिग्गज’ कौन थे — आठ तेलुगु कवि
  27. शर्क सुल्तानों के शासनकाल में किस स्थान को ‘पूर्व का शिराज’ या ‘शीराज-ए-हिन्द’ कहा जाता था — जौनपुर
  28. बहमनी राज्य की स्थापना किसने की — अलाउद्दीन हसन बहमन शाह (हसन गंगू)
  29. कश्मीर का कौन-सा शासक ‘कश्मीर का अकबर’ के नाम से जाना जाता है — जैनुल आबिदीन
  30. ‘आमुक्तमालाद’ नामक काव्य की रचना किसने की —कृष्णदेव राय ने
  31. कृष्णदेव राय ने ‘आमुक्तमालाद’ की रचना किस भाषा में की— तेलुगू
  32. कृष्णदेव राय का राजकवि कौन था — पेदन्ना
  33. विजयनगर के किस शासक को ‘आंध्र पितामह’ कहा जाता है — कृष्णदेव राय को
  34. किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य शासन का अंत माना जाता है — तालीकोटा का युद्ध
  35. ‘तालीकोटा का युद्ध’ कब हुआ — 1565 ई.
  36. विट्ठल स्वामी का मंदिर किस देवता का है — विट्ठल के रूप में विष्णु का
  37. ‘शैवों का अजंता’ किसे कहा जाता है — लिपाक्षी को
  38. ‘वीर पांचला’ का अर्थ क्या है — अभिजात्य वर्ग
  39. ‘अनरम’ का अर्थ किससे है — जागीर से
  40. विजयनगर साम्राज्य में सैनिक विभाग को किस नाम से जाना जाता था — कदाचार
  41. खानदेश राज्य का संस्थापक कौन था — मलिक रजा फारुकी
  42. तैमूर लंग के आक्रमण के बाद गंगा की घाटी में कौन-सा राज्य स्थापित हुआ — जौनपुर
  43. ‘अहमदाबाद’ की स्थापना किसने की — अहमदशाह I
  44. ‘महमूद वेगड़ा’ किस राज्य का प्रसिद्ध सुल्तान था — गुजरात का
  45. बहमनी शासन को किस शासक ने चरम पर पहुँचाया —महमूद गांवा
  46. बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले कौन-सा राज्य स्वतंत्र हुआ— बरार
  47. ‘टोडरमल का पूर्वगामी’ किसे कहा जाता है — महमूद गांवा
  48. अदीना मस्जिद कहाँ स्थित है — बंगाल में
  49. विजयनगर का प्रसिद्ध विट्ठल मंदिर कहाँ स्थित है — हंपी में
  50. बहमनी साम्राज्य में सबसे अंत में कौन-सा राज्य स्वतंत्र हुआ— बीदर
  51. प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हंपी किस जिले में स्थित है —वेल्लारी में
  52. अबिनव भोज की उपाधि किस शासक ने ग्रहण की —कृष्णदेव राय ने
  53. तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर का नेतृत्व किसने किया —रामराय ने
  54. किस शासन में वर व वधु दोनों से कर लिया जाता था —विजयनगर के शासन में
  55. विजयनगर की मुद्रा का नाम क्या था — पेगोड़ा
  56. बहमनी राज्य की मुद्रा क्या थी — हूण
  57. बहमनी शासन में कौन रूसी यात्री आया — निकितन
  58. बहमनी राज्य में कुल कितने शासक हुए — 18
  59. ‘हरविलासम’ की रचना किसने की — श्रीनाथ ने
  60. किस शासक ने दहेज प्रथा को अवैधानिक घोषित किया —देवराय II
  61. किस शासक को ‘जालिम’ शासक के रूप में जाना जाता है— हुमायूँ शाह

सल्तनत कालसंपादित करें

  1. मोहम्मद गौरी विजयी प्रदेशों की देशभाल के लिए किस विश्वसनीय जनरल को छोड़कर गया था — कुतुबुद्दीन ऐबक
  2. भारत में मुस्लिम शासन की नींव किसने डाली — मोहम्मद गौरी
  3. मोहम्मद गौरी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध था —पंजाब के खोखर
  4. भारत में गुलाम वंश की स्थापना किसने की — 1206 ई. में कुतुबुद्दीन ऐबक ने
  5. दिल्ली सल्तनत की दरबारी भाषा क्या थी — फारसी
  6. आगरा शहर का निर्माण किसने कराया — सिकंदर लोदी ने
  7. किस सुलतान की मृत्यु ‘चौगान’ खेलते समय हुई — कुतुबुद्दीन ऐबक
  8. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने कराया —कुतुबुद्दीन ऐबक
  9. ‘कुतुबमीनार’ कहाँ स्थित है — दिल्ली
  10. ‘कुतुबमीनार’ का शुभारंभ किसने किया — कुतुबुद्दीन ऐबक
  11. ‘कुतुबमीनार’ को पूरा किसने करवाया — इल्तुतमिश ने
  12. रजिया सुल्तान किसी बेटी थी — इल्तुतमिश
  13. किसके शासन काल में सबसे अधिक मगोल अक्रमण हुए —अलाउद्दीन खिलजी
  14. सांकेतिक मुद्रा का चलन किसने किया — मोहम्मद बिन तुगलक
  15. किस सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण कहा —मोहम्मद बिन तुगलक
  16. लोदी वंश का अंतिम शासक कौन था — इब्राहिम लोदी
  17. ‘इनाम’ भूमि किसे दी जाती थी — विद्धान एवं धार्मिक व्यक्ति को
  18. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली प्रथम महिला शासक कौन थी — रजिया सुल्तान
  19. दिल्ली के किस सुल्तान ने दक्षिणी भारत को पराजित करने का प्रयास किया — अलाउद्दीन खिलजी
  20. विदेशी यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था — मोरक्को से
  21. इब्नबतूता किसके शासन में भारत आया — मोहम्मद बिन तुगलक
  22. किस शासक ने अपने आप को ‘खलीफा’ घोषित किया —मुबारकशाह खिलजी
  23. खिलजी वंश की स्थापना कब व किसने की — 13 जून, 1290 ई. को जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने
  24. भारतीय इतिहास में बाजार/मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसके द्वारा की गई — अलाउद्दीन खिलजी
  25. अलबरुनी का पूरा नाम क्या था — अबूरैहान मुहम्मद
  26. ‘11 वीं सदी के भारत का दर्पण’ किसे कहा जाता है —किताब उल-हिंद
  27. दिल्ली सल्तन के किस शासक ने स्थायी सेना बनाई —अलाउद्दीन खिलजी
  28. ‘गुलऊखी’ के उपनाम से कौन-सा शासक कविताएँ लिखत था — सिकंदर लोदी
  29. अलाई दरवाजा किसका मुख्य द्वार है — कुतुबमीनार का
  30. जलालुउद्दीन फिरोज खिलजी की हत्या किसने की —अलाउद्दीन खिलजी ने
  31. अलाउद्दीन के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था — रामचंद्र देव
  32. सल्तनत काल में भू-राजस्व का सर्वोच्च ग्रामीण अधिकारी कौन था — मलिक
  33. तैमूर लंक ने भारत पर आक्रमण कब किया — 1398 ई.
  34. किस सुल्तान के दरबार में सबसे अधिक गुलाम थे — बलबन
  35. किस सुल्तान ने बेरोजगारों को रोजगार दिया — फिरोजशाह तुगलक
  36. किस शासक को भारत के इतिहास में ‘बुद्धिमान पागल’ शासक कहा जाता है — मोहम्मद बिन तुगलक
  37. कौन-सा शासक अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद ले गया था — मोहम्मद बिन तुगलक
  38. ‘तुगलकनामा’ की रचना किसने की — अमीर खुसरो
  39. अमीर खुसरों ने किस भाषा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई — खड़ी बोली
  40. भारत में पोलो खेल का शुभारंभ किसके समय में हुआ —तुर्कों के समय
  41. कौन-सा शासक दान-दक्षिणा में अधिक विश्वास रखता था तथा उसने ‘दिवान-ए-खैरात’ नामक विभाग की स्थापना की —फिरोजशाह तुगलक
  42. किस संगीत यंत्र को हिंदू-मुस्लिम गान का सर्वश्रेष्ठ यंत्र माना गया है — सितार को
  43. संगीत की ‘हिन्दुस्तानी’ शैली के जन्मदाता कौन हैं — अमीर खुसरो
  44. संगीत की ‘कव्वाली’ शैली के जन्मदाता कौन है — अमीर खुसरो
  45. अनुकूल परिस्थितियाँ होने पर भी गुलाम वंश के शासक अपने साम्राज्य का विस्तार क्यों नहीं कर पाए — मंगोल आक्रमण का भय होने के कारण
  46. किस शासक को द्वितीय सिकंदर अथवा ‘सिकंदर सानी’ कहा जाता है — अलाउद्दीन खिलजी
  47. सिक्कों पर ‘खलीफा का नायब’ किस सुल्तान को माना गया— फिरोजशाह-तुगलक
  48. ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ नामक मस्जिद किस शासक ने बनवाई — कुतुबुदीन ऐबक
  49. कौन-सा शासक स्वयं को ‘ईश्वर का अभिशाप’ कहता था —चंगेज खाँ
  50. मध्यकालीन भारतीय राजाओं के संदर्भ में फिरोज तुगलक के शासन की विशेषता क्या थी — गुलामों के लगल विभाग ‘दीवान-ए-बंदगान’ की स्थापना
  51. दिल्ली का वह सुल्तान जिसने भारत में नहरों का जाल बिछाया, कौन था — फिरोजशाह तुगलक
  52. किसके कहने पर अलाउद्दीन खिलजी ने सिकंदर के समान विश्व विजय की योजना को ठुकरा दिया — अलाउक मुल्क
  53. किस शासक ने सैनिकों को भू-अनुदान के स्थान पर नगद वेतन देने की प्रथा चलाई — अलाउद्दीन खिलजी ने
  54. किसने भूमि मापने के पैमाने ‘गज-ए-सिकंदरी’ को प्रचलित किया — सिकंदर लोदी
  55. किस मुस्लिम शासक ने सिक्कों पर लक्ष्मी देवी की आकृति बनवाई — मोहम्मद गौरी
  56. अलाउद्दीन खिलजी का राजदरबारी कवि कौन था — अमीर खुसरो
  57. किस शासक ने अपना उपनाम ‘अबुल मजहिद्’ रखा —मुहम्मद बिन तुगलक
  58. मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कहाँ हुई — थट्टा में
  59. रजिया बेगम को मारने में किसका हाथ था — बहरामशाह
  60. ‘जवाबित’ किससे संबंधित है — राज्य कानून से
  61. अलाउद्दीन के बचपन का नाम क्या था — अली गुरशप
  62. कौन-सा शासक बाजार के अंदर घूमकर बाजार का निरीक्षण करता था — अलाउद्दीन खिलजी
  63. किस पुस्तक में मुहम्मद बिन तुगलक के शासन की घटनाओं का वर्णन है — रेहला
  64. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी सुल्तान बनने से पहले कहाँ का इक्तादार था — बुलंदशहर का

पूर्व मध्यकालीन भारत (दक्षिण भारत)संपादित करें

  1. चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था — पुलिकेशन II
  2. कौन-सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था — तंजौर
  3. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला प्रसिद्ध राजा कौन था —राजेंद्र I
  4. तंजौर में स्थित राजराजेश्वर मंदिर का निर्माण किसने कराया— राजराजा प्रथम
  5. किस राष्ट्रकूट शासक ने पहाड़ी काटकर एलौरा के विश्वविख्यात कैलाश नाथ मंदिर का निर्माण कराया — कृष्ण प्रथम ने
  6. राष्ट्रकूट साम्राज्य का संस्थापक कौन था — दंतिदुर्ग
  7. किस राजवंश ने श्रीलंका व दक्षिण पूर्व एशिया को जीता —चोल वंश
  8. विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण किसने कराया — चालुक्य
  9. पल्लवों का एकाश्मीय रथ कौन-सी जगह मिला —महाबलिपुरम्
  10. होयसल की राजधानी कहाँ थी — द्वारसमुद्र
  11. यादव सम्राटों की राजधानी कहाँ थी — देवगिरि
  12. किस शासक ने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की — राजराजा प्रथम
  13. पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी — मदुरै
  14. ऐहोल का लाढखाँ मंदिर किस देवता का है — सूर्य देवता
  15. माम्मलपुरम् किसका समानार्थी है — महाबलिपुरम्
  16. किस वंश के शासक के पास एक शक्तिशाली नौसेना थी —चोलवंश
  17. भगवान नटराज का प्रसिद्ध मंदिर कहाँ स्थित है — चिदंबरम्
  18. राष्ट्रकूटों का पतन किसने किया — तैलप II
  19. प्रशासन के क्षेत्र में चोल वंश की मुख्य देन क्या थी —सुसंगठित स्थानीय स्वशासन
  20. तीन मुख वाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति कहाँ स्थित है— ऐलीफैंट गुफा में
  21. ‘महाभारत’ का ‘भारत वेणता’ के नाम से किसने तमिल भाषा में अनुवाद किया — पेरुंदेवनार ने
  22. राजेंद्र चोल द्वारा बंगाल अभियान के समय बंगाल का शासक कौन था — महिपाल I
  23. ‘चालुक्य विक्रम संवत्’ का शुभारंभ किसने किया —विक्रमाद्वित्य VI ने
  24. पल्लवों की राजभाषा क्या थी — संस्कृत
  25. 12वीं सदी के राष्ट्रकूट वंश के पाँचशिला लेख किस राज्य में मिले — कर्नाटक
  26. कौन-से राजवंश के शासक अपने शासन काल में उत्तराधिकारी नियुक्त कर देते थे — चोल वंश
  27. दक्षिणी भारत का तक्कोलम का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ — चोल वंश व राष्ट्रकूटों के मध्य
  28. द्रविड़ शैली के मंदिरों में ‘गोपुरम’ का क्या अर्थ है — तीरण के ऊपर बने अलंकृत एवं बहुमंजिला भवन
  29. चोलों को राज्य कहाँ तक फैला था — कोरोमंडल तट व दक्कन के कुछ भाग तक
  30. चोल शासकों के समय बनी प्रतिमाओं में सबसे विख्यात कौन-सी प्रतिमा थी — नटराज शिव की कांस्य प्रतिमा
  31. चोल युग किसके लिए प्रसिद्ध था — ग्रामीण सभाओं के लिए
  32. किस राजवंश का काल कन्नड़ साहित्य की उत्पत्ति का काल माना जाता है — राष्ट्रकूट
  33. होयसल स्मारक कहाँ है — मैसूर व बैंगालूरू में
  34. चोलों द्वारा किसके साथ घनिष्ठ राजनीति तथा वैवाहिक संबंध स्थापित किए गए — वेंगी के चालुक्य
  35. चोल काल में निर्मित नटराज की कांस्य प्रतिमाओं में देवाकृति कैसी थी — चतुर्भज
  36. चोल साम्राज्य का संस्थापक कौन था — विजयपाल
  37. रुद्रंवा किस राजवंश की प्रसिद्ध महिला शासक थी —काकतीय राजवंश की
  38. राजराजा प्रथम का मूल नाम क्या था — अरिमोल वर्मन
  39. चोलयुग में ‘कडिमै’ का अर्थ क्या था — भू-राजस्व/लगान
  40. तंजौर में स्थित राजराजेश्वर मंदिर किस देवता का है — शिव का
  41. चोल युग में किसने ‘हिरण्यगर्भ’ नामक त्यौहार का आयोजन किया — लोकमहादेवी ने
  42. चोल युग में सोने के सिक्के क्या कहलाते थे — कुलंजु
  43. चोल युग में युद्ध में विशेष पराक्रम दिखाने वाले योद्धा को कौन-सी उपाधि दी जाती थी — क्षत्रिय शिखमणि
  44. पुलकेशिन द्वितीय किसके समकालीन था — हर्षवर्धन
  45. काँची के कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया —नरसिंह वर्मन II
  46. होयसल वंश का अंतिम शासक कौन था — बल्लाल III
  47. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया —शैवधर्म को
  48. ‘विचित्र चित्त’ की उपाधि किस पल्लव वंश के शासक ने धारण की — महेंद्र वर्मन II
  49. चोलवंश का संस्थापक विजयपाल पहले किसका सामंत था— पल्लवों को
  50. ‘शृंगार्थ दीपिका’ की रचना किसने की — वेंकट माधव ने
  51. तैलप II ने किस नदी में आत्महत्या की थी — तुंगभद्र नदी में

पूर्व मध्यकालीन भारत (उत्तर भारत)संपादित करें

  1. राजपूत काल कब से कब तक माना जाता है — छठी सदी से बारहवीं सदी तक
  2. 712 ई. में सिंध पर मोहम्मद बिन कासिम के आक्रमण के समय वहाँ का शासक कौन था — दाहिर
  3. सर्वप्रथम जजिया कर लगाने का श्रेय किसे दिया जाता है —मोहम्मद बिन कासिम
  4. ‘दिल्लिका’ किसका पुराना नाम है — दिल्ली का
  5. ‘पृथ्वीराजरासों’ की रचना किसने की — चंद्रबरदई ने
  6. प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर कहाँ स्थित है — माउंट आबू पर
  7. खजुराहो में स्थित मंदिरों का निर्माण किसने कराया — चंदेल शासकों ने
  8. विजय स्तंभ कहाँ स्थित है — चित्तौड़गढ़
  9. महमूद गजनवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किये —17 बार
  10. महमूद गजनवी का प्रसिद्ध आक्रमण कौन-सा था —सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण
  11. मुहम्मद गजनवी ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को कब लूटा — 1206 ई.
  12. सोमनाथ मंदिर पर मुहम्मद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था — भीमदेव I
  13. किस नाटक के कुछ अंश ‘अढ़ाई दिन का झोपड़ा’ नामक मस्जिद पर लिखे हैं — हरिकेलि
  14. रानी पद्मनी का नाम खिलजी की चित्तौड़ विजय से जोड़ा जाता है। रानी पद्मनी किसकी पत्नी थीं — राणा रतन सिंह
  15. विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की — धर्मपाल
  16. ‘गीत गोविंद’ किसने लिखी — जयदेव
  17. जयदेव किसकी सभा को अलंकृत करते थे — लक्ष्मण सेन
  18. किसने सोमपुर महाविहार का निर्माण कराया — धर्मपाल
  19. भारत पर सर्वप्रथम अरब आक्रमण किसने किया — मुहम्मद बिन कासिम
  20. जगन्नाथ मंदिर किस राज्य में है — ओड़िशा
  21. कोणार्क में स्थित सूर्य देव मंदिर के संस्थापक कौन थे —नरसिंह I
  22. ब्लैक पगोड़ा कहाँ स्थित है — कोणार्क में
  23. ‘अलवर’ के संस्थापक कौन थे — अजय पाल
  24. किय शासक के दरबार में जैन आचार्य हेमचंद्र को संरक्षण मिला — जय सिंह (सिद्धराज)
  25. चंदावर का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ — जयचंद और मोहम्मद गौरी
  26. लिंगराज मंदिर कहाँ स्थित है — भुवनेश्वर में
  27. लिंगराज मंदिर की नींव किसने डाली — ययाति केसरी ने
  28. बंगाल के पाल वंश का संस्थापक कौन था — गोपाल
  29. किस पाल शासक को गुजराती कवि सोडढल ने ‘उत्तरापथ स्वामिन’ कहा — धर्मपाल
  30. हिंदू विधि की प्रसिद्ध पुस्तक ‘दायभाग’ की रचना किसने की— जीमूतवाहन
  31. ‘रामचरित’ की रचना किसने की — संध्याकर नंदी ने
  32. प्रतिहार राजवंश की स्थापना किसने की — हरिश्चंद्र ने
  33. मिहिर भोज का पुत्र कौन-था — महेंद्रपाल
  34. ‘काव्यमीमांसा’ नामक ग्रंथ किसने लिखा — राजशेखर ने
  35. तोमर वंश का संस्थापक कौन था — राजा अनंगपाल
  36. किस शासक को ‘रायपिथौरा’ कहा जाता है — पृथ्वीराज चौहान को
  37. कायस्थों का एक जाति के रूप में प्रथम उल्लेख कहाँ मिलता है — ओशनम स्मृति में
  38. हिंदू विधि पर ‘मिताक्षरा’ नामक पुस्तक किसने लिखी —विज्ञानेश्वर ने
  39. राजस्थान के इतिहास का प्रणेता किसे माना जाता है —कर्नल टॉड़
  40. सेन वंश की स्थापना किसने की — सामंत सेन ने
  41. ‘समरांगण सूत्रधार’ विषय किससे संबंधित है — स्थापत्य शास्त्र से
  42. तराइन का प्रथम युद्ध कब हुआ — 1191 ई.
  43. तराइन का प्रथम युद्ध किस-किस के बीच हुआ — पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी
  44. तराइन का दूसरा युद्ध कब हुआ — 1192 ई.
  45. तराइन के द्वितीय युद्ध में किसकी पराजय हुई — पृथ्वीराज चौहान की
  46. भारत पर प्रथम तुर्क आक्रमण किसने किया — महमूद गजनवी के पिता सुबुक्तगीन ने
  47. महमूद गजनवी ने प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया था — हिंदूशाही
  48. हिंदूशाही राज्य की राजधानी कहाँ थी — उदभांडपुर/ओहिंद
  49. महमूद गजनवी का राजदरबारी कवि कौन था — फिरदौसी
  50. ‘शहनामा’ के रचियता कौन है — फिरदौसी
  51. महमूद गजनवी के आक्रमण के फलस्वरूप कौन-सा शहर फारसी संस्कृति का केंद्र बना — लाहौर
  52. वाहिंद का युद्ध कब व किस-किस के बीच लड़ा गया —महमूद गजनवी व आनंदपाल
  53. मोहम्मद गौरी किस वंश का शासक था — शंसवनी
  54. मोहम्मद गौरी ने 1175 ई. में भारत पर पहला आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया — मुल्तान



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/

No comments:

Post a Comment