Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Monday, February 1, 2016

स्वर-व्यंजन

स्वर-व्यंजन



स्वर के भेद
ह्रस्व स्वर (लघु, मूल, रूढ़)  अ, इ, उ, ऋ
दीर्घ स्वर (संधि, गुरू)   आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ, ऋ
सजातीय स्वर         आ, ई, ऊ
विजातीय/संयुक्त स्वर   ए, ऐ, ओ, औ

उच्चारण के आधार पर
अग्र स्वर     मध्य स्वर        पश्च स्वर
इ, ई, ए, ऐ    अ             आ, ओ, औ

होठ के आधार पर
वृताकार/वृतामूखी स्वर    अवृताकार स्वर
उ, ऊ, ओ, औ        अ, आ, इ, ई, ए, ऐ

मुखाकृति के आधार पर
संवृत        अर्ध संवृत   विवृत   अर्ध विवृत
इ, ई, उ, ऊ   ए, ओ      आ     अ, ऐ, औ

अर्ध स्वर/स्वर और व्यंजन के बीच की कड़ी    य्, व्
लुण्ठित/प्रकम्पित वर्ण       र्
पार्श्विक वर्ण              ल्

संयुक्त वर्ण      क्ष, त्र, ज्ञ. श्र
उत्क्षिप्त (द्विगुण, द्विस्पृष्ट, ताड़नजात) वर्ण है   ड़, ढ़

कंठ्य वर्ण      क् वर्ग, अ, आ, : (विसर्ग)

तालव्य वर्ण     च् वर्ग, इ, ई, य, श्

मूर्द्धन्य वर्ण    ट् वर्ग,  ऋ,   र्, ष्

दन्त्य वर्ण      त् वर्ग,       ल्, स्

ओष्ठ्य वर्ण     प् वर्ग, उ, ऊ

अनुनासिक वर्ण  सभी वर्गों क अंतिम वर्ण, अं (अनुस्वार)

कंठोष्ठ्य वर्ण    ओ, औ

दन्तोष्ठ्य वर्ण   व्, फ्




प्रयत्न के भेद है 2 (आभ्यांतर और बाह्य)



आभ्यांतर के चार भेद

विवृत      स्पृष्ट        इषत्स्पृष्ट    इषद्विवृत

सभी स्वर  स्पर्श व्यंजन   अन्त:स्थ     ऊष्म


बाह्य प्रयत्न के भेद दो है
अघोष सभी वर्गों के प्रथम 2 वर्ण, श्, ष्, स्, : (विसर्ग)
सघोष सभी वर्गों के अंतिम 3 वर्ण, य्, र्, ल्, व्, ह् ,सभी स्वर



प्राण वायु के आधार पर वर्ण के दो भेद
अल्पप्राण  सभी वर्गों के विषम(1,3,5) वर्ण, य्, र्, ल्, व्, सभी स्वर
महाप्राण     सभी वर्गों के सम(2,4) वर्ण, श्, ष्, स्, ह्


NOW  EXAMINE YOURSELF

1. किस क्रमांक में स्पर्श व्यंजन नहीं है?
                                     पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (बूंदी)
(अ) ल,ह (ब) ख, ग
(स) त,थ (द) द, ब
2. ‘प’ और ‘फ’ का उच्चारण स्थान क्या है?
                          पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (बूंदी)
(अ) कंठ्य (ब) तालव्य
(स) दन्त्य (द) ओष्ठ्य
3. ‘राजभाषा अधिनियम’ कब पारित हुआ?
                         पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (जयपुर)
(अ) 10 जुलाई 1955 (ब) 10 मई 1963
(स) 10 जनवरी 1956 (द) 10 सितम्बर 1949
4. राजभाषा नियम 1976 में ‘ग’ क्षेत्र में कौन-स राज्य सम्मिलित है?                
                         पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (जयपुर)
(अ) बिहार (ब) मध्य प्रदेश
(स) असम (द) पंजाब
5. किस क्रम में सघोष महाप्राण काकली व्यंजन है?
                         पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (जयपुर)
(अ) क (ब) छ
(स) ह (द) ल
6. किस क्रम में ‘ड़, ढ़’ के लिए सटीक बात कही गयी है?
                         पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (जयपुर)
(अ) उत्क्षिप्त मूर्धन्य व्यंजन (ब) स्पर्शी व्यंजन
(स) स्पर्श-संघर्षी व्यंजन     (द) पार्श्विक व्यंजन
7. किस क्रम में विवृत स्वर है? पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (जयपुर)
(अ) ई  (ब) ए
(स) उ  (द) आ
8. किस क्रमांक में संघोष व्यंजन नहीं है?
                          पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (पाली)
(अ) अनुच्छेद 343(1) (ब) अनुच्छेद 344(1)
(स) ज, झ (द) ब, भ
9. किस क्रमांक में अघोष व्यंजन है?
                          पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (पाली)
(अ) द, ध (ब) ड, न
(स) प, फ (द) ग, घ
10. किस क्रमांक में मूर्धन्य व्यंजन है?
                          पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (टोंक)
(अ) द, ध (ब) ड, न
(स) प, फ (द) ग, घ
11. किस क्रम में वृत्तमुखी स्वर नहीं है?
                          पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (टोंक)
(अ) आ  (ब) ऊ
(स) ओ  (द) औ
12. किस क्रम में पश्च स्वर है? पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (टोंक)
(अ) ई  (ब) उ
(स) ए  (द) ऐ
13. ‘क्ष, त्र, ज्ञ’ है?          पटवार भर्ती परीक्षा-2011 (टोंक)
(अ) मूल स्वर    (ब) अनुस्वार

(स) संयुक्त स्वर  (द) संयुक्त व्यंजन



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/

समास (Compound Word )

समास (Compound Word )

           समास :- जब दो या दो से अधिक पद बीच की विभक्ति को छोड़कर मिलते है,तो पदों के इस मेल को समास कहते है।


'समास के भेद '

समास के मुख्य सात भेद है :-
1.द्वन्द समास 2.द्विगु समास 3.तत्पुरुष समास 4.कर्मधारय समास 5.बहुव्रीहि समास 6.अव्ययीभाव समास 7.नत्र समास

1.द्वंद समास :- इस समास में दोनों पद प्रधान होते है,लेकिन दोनों के बीच 'और' शब्द का लोप होता है। जैसे - हार-जीत,पाप-पुण्य ,वेद-पुराण,लेन-देन ।

2.द्विगु समास :- जिस समास में पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है,उसे द्विगु समास कहते है। जैसे - त्रिभुवन ,त्रिफला ,चौमासा ,दशमुख

3.तत्पुरुष समास :- जिस समास में उत्तर पद प्रधान होता है। इनके निर्माण में दो पदों के बीच कारक चिन्हों का लोप हो जाता है। जैसे - राजपुत्र -राजा का पुत्र । इसमे पिछले पद का मुख्य अर्थ लिखा गया है। गुणहीन ,सिरदर्द ,आपबीती,रामभक्त ।

4.कर्मधारय समास :- जो समास विशेषण -विशेश्य और उपमेय -उपमान से मिलकर बनते है,उन्हें कर्मधारय समास कहते है। जैसे -
1.चरणकमल -कमल के समानचरण ।
2.कमलनयन -कमल के समान नयन ।
3.नीलगगन -नीला है जो गगन ।
5.बहुव्रीहि समास :- जिस समास में शाब्दिक अर्थ को छोड़ कर अन्य विशेष का बोध होता है,उसे बहुव्रीहि समास कहते है। जैसे -
घनश्याम -घन के समान श्याम है जो -कृष्ण
दशानन -दस मुहवाला -रावण
6.अव्ययीभाव समास :- जिस समास का प्रथम पद अव्यय हो,और उसी का अर्थ प्रधान हो,उसे अव्ययीभाव समास कहते है। जैसे - यथाशक्ति = (यथा +शक्ति ) यहाँ यथा अव्यय का मुख्य अर्थ लिखा गया है,अर्थात यथा जितनी शक्ति । इसी प्रकार - रातों रात ,आजन्म ,यथोचित ,बेशक,प्रतिवर्ष ।

7.नत्र समास :- इसमे नही का बोध होता है। जैसे - अनपढ़,अनजान ,अज्ञान ।


NOW  EXAMINE YOURSELF

1. किस शब्द में द्विगु समास है ?   (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 बूंदी)
(अ) त्रिकाल  (ब) प्रेममग्न
(स) कृतज्ञ  (द) कामचोर
2. किस शब्द में तत्पुरुष समास है? (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 बूंदी)
(अ) निडर  (ब) लम्बोदर
(स) तुलसीकृत  (द) सज्जन
3. ‘अन्याय’ में कौन-सा समास है? (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 बूंदी)
(अ) तत्पुरुष  (ब) द्विगु
(स) अव्ययीभाव  (द) द्वन्द्व
4. ‘आशातीत’ में कौन-सा समास है? (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 बूंदी)
(अ) बहुब्रिही  (ब) द्वन्द्व
(स) द्विगु  (द) तत्पुरुष
5. ‘यावज्जीवन’ में कौन-सा समास है? (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 जयपुर)
(अ) तत्पुरुष समास  (ब) अव्ययीभाव समास
(स) बहुब्रिही समास  (द) द्वन्द्व समास
6. किस क्रम में बहुब्रिही समास का उदाहरण नहीं है-
                                 (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 जयपुर)
(अ) सिंहवाहिनी  (ब) हिरण्यगर्भ
(स) वसुंधरा  (द) देशवासी
7. कौन-सा क्रम सही नहीं है?         (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 जयपुर)
(अ) कर्मनिष्ठ - अधिकरण तत्पुरुष समास  (ब) पुरुषोत्तम - बहुब्रिही समास
(स) आपादमस्तक – अव्ययीभाव समास  (द) मंदबुद्धि – कर्मधारय समास
8. किस क्रम में कर्मधारय समास का उदाहरण है-
                               (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 जयपुर)
(अ) शुभागमन  (ब) मालगाडी
(स) अनभिज्ञ  (द) मुनिश्रेष्ठ
9. ‘निर्विकार’ में कौन-सा समास है?  (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 पाली)
(अ) द्वन्द्व  (ब) द्विगु
(स) अव्ययीभाव  (द) बहुब्रिही
10. ‘वज्रदेह’ में कौन-सा समास है?   (पटवार भर्ती परीक्षा – 2011 पाली)
(अ) द्वन्द्व  (ब) कर्मधारय

(स) तत्पुरुष (द) द्विगु



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/

Friday, January 29, 2016

TET Solved Papers - Exam Material for UPTET 2016 Exam - Hindi निम्नलिखित में से कौन शब्द विशेषण नहीं है?

TET   Solved Papers  


Exam Material for UPTET 2016 Exam - Hindi



निम्नलिखित में से कौन शब्द विशेषण नहीं है?
(a) उत्कृष्ट (b) निकृष्ट (c) धृष्ट (d) विषाद (Ans : d)
36. निम्नलिखित शब्दों में से जो शब्द विशेषण नहीं है उसका उल्लेख कीजिए–
(a) सज्जन (b) दुर्जन (c) सुकुमार (d) मानस (Ans : d)
37. निम्नलिखित में कौनसा शब्द 'विशेषण' नहीं है?
(a) आगामी (b) शान्त (c) काला (d) तुम (Ans : d)
See TET Study Material ->>>  http://syllabus123.blogspot.com

38. 'विशेष्य' शब्द है–
(a) ललिता (b) सुन्दर (c) लम्बा (d) लघु (Ans : a)
39. निम्नलिखित में विशेष्य पद है–
(a) उमा (b) कालिमा (c) मधुरिमा (d) महिमा (Ans : a)
40. निम्नलिखित में विशेषण पद है–
(a) उपासना (b) उद्गार (c) आयतलोचना (d) वन्दना (Ans : c)
41. 'जीभ' का पर्याय है–
(a) वचन (b) रसना (c) ध्वनि (d) जीव (Ans : b)
42. कौनसा शब्द 'अहि' का पर्यायवाची नहीं है?
(a) उरग (b) सरीसृप (c) पवनाश (d) सिंधुर (Ans : d)
43. 'नैसर्गिक' का पर्यायवाची है–
(a) सत्कृत (b) चमत्कृत (c) प्राकृतिक (d) चतुर्दिक (Ans : c)
44. निम्नलिखित में कौनसा शब्द 'हाथ' का पर्यायवाची नहीं है?
(a) कटि (b) हस्त (c) पाणि (d) कर (Ans : a)

Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/