Sunday, September 7, 2014

सर्वनाम

Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/


सर्वनाम  

संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं।     

यथा :- आप , तू , यह , वह , कुछ , कोई आदि  !

सर्वनाम के छह भेद होते हैं  !

1 - पुरुषवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता अपने लिए एवं किसी अन्य के लिए करता है , वह 

पुरुषवाचक सर्वनाम होता है जैसे -आप कहाँ रहते हैं  !

इसके तीन भेद होते हैं  !

1 -  उत्तम  पुरुष - मैं  , हम 
2 -  मध्यम पुरुष -  तू ,  तुम , आप 
3 -  अन्य पुरुष -  वह , उसे , उन्हें 

2 - निजवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता कारक स्वयं के लिए करता है 

यथा - मैं अपने आप चला जाऊँगा , खुद अपने - आदि !


3 -  निश्चयवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम से किसी वस्तु या व्यक्ति अथवा पदार्थ के विषय में ठीक और निश्चित ज्ञान हो , 
      जैसे - यह मेज है !

4 - अनिश्चयवाचक सर्वनाम - वह सर्वनाम ,जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं कराए ,
     जैसे - कुछ काम करो आदि !

5 - प्रश्नवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है 

     जैसे - आपने क्या खाया है ?

6 - सम्बन्धवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम से एक शब्द या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से सम्बन्ध जाना जाता है 

     जैसे - जो करेगा सो भरेगा , जो जागेगा सो पावेगा , जो सोवेगा सो खोवेगा !

No comments:

Post a Comment